जामताड़ा में नदी किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क

जामताड़ा: जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पाबिया से काशीटॉड जाने वाली मुख्य सड़क के पास पुल के समीप नदी किनारे गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

सुबह ग्रामीणों ने देखा शव

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 6 बजे स्थानीय ग्रामीणों की नजर नदी किनारे पड़े शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक की पहचान अशोक रवानी (35 वर्ष) के रूप में हुई है।

हत्या की आशंका, पुलिस कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या कहीं और करने के बाद शव को नदी किनारे फेंका गया है।

हालांकि, पुलिस ने अभी किसी भी संभावना की पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

थाना प्रभारी मुराद हसन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

पुलिस फिलहाल हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें