बड़ी खबर: JSSC-CGL विवाद में नया मोड़, हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

रांची | संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL परीक्षा से जुड़ा विवाद फिर से सुर्खियों में है। इस बार मामला सीधे सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। परीक्षा में शामिल कुछ छात्रों ने झारखंड हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत में याचिका दाखिल की है। छात्रों का […]

झारखंड हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे महेश शरदचंद्र सोनक, कॉलेजियम ने केंद्र को भेजी सिफारिश

रांची | संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क झारखंड हाईकोर्ट को जल्द ही नया मुख्य न्यायाधीश मिलने जा रहा है। मुंबई हाईकोर्ट में कार्यरत न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक को झारखंड हाईकोर्ट का अगला चीफ जस्टिस बनाए जाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने उनके नाम की सिफारिश केंद्र सरकार को […]

बड़ी खबर: राज्यपाल की मंजूरी के बाद गिग श्रमिक कल्याण बोर्ड का रास्ता साफ, अब जोमैटो-स्विगी से कैब ड्राइवर तक को मिलेगी सामाजिक सुरक्षा

रांची | संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क झारखंड में गिग इकोनॉमी से जुड़े हजारों श्रमिकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गिग श्रमिक (पंजीकरण एवं कल्याण) विधेयक–2025 को अपनी स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही राज्य में गिग श्रमिक कल्याण बोर्ड के गठन का रास्ता पूरी तरह साफ हो […]

BREAKING: इस साल की आखिरी कैबिनेट बैठक 23 दिसंबर को, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

रांची | संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क झारखंड सरकार की इस वर्ष की अंतिम कैबिनेट बैठक 23 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इस बैठक में राज्य हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर फैसला लिए जाने की संभावना है। इसे लेकर कैबिनेट सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। जारी पत्र […]

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह में गैस रिसाव प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण

धनबाद | संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क कोल इंडिया लिमिटेड के नवनियुक्त चेयरमैन बी. साईराम गुरुवार को अध्यक्ष पद संभालने के बाद अपने पहले आधिकारिक दौरे पर धनबाद पहुंचे। रांची से सड़क मार्ग के जरिए धनबाद पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले केंदुआडीह क्षेत्र में गैस रिसाव से प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चेयरमैन […]

Weather Alert: कोहरे की चादर में लिपटा झारखंड, अगले 3 दिनों तक कई जिलों में अलर्ट, सतर्क रहने की अपील

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क | रांची झारखंड में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम का मिज़ाज पूरी तरह बदल गया है। बीते 24 घंटे के दौरान घना कोहरा और शीतलहर लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ती नजर आई। मौसम […]

कांग्रेस देश की ‘ओरिजिनल वोट चोर’ पार्टी—भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव का तीखा हमला डिजिटल डेस्करांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस का इतिहास लोकतांत्रिक मूल्यों के सम्मान का नहीं, बल्कि वोट चोरी और संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी भाजपा चुनाव जीतती है, कांग्रेस और उसका पूरा विपक्ष चुनाव आयोग, ईवीएम और लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल उठाने लगता है, लेकिन जब वही विपक्ष चुनाव जीतता है तो उसे लोकतंत्र की जीत बताने में देर नहीं लगती।

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि आज़ादी के बाद देश के पहले प्रधानमंत्री के चयन की प्रक्रिया ही कांग्रेस की वोट-चोरी मानसिकता का सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्षों के मतदान में सरदार वल्लभभाई पटेल को 28 वोट और जवाहरलाल नेहरू को मात्र 2 वोट मिले थे, इसके बावजूद लोकतांत्रिक […]

बाबूलाल मरांडी और आदित्य साहू ने नितिन नबीन को दी बधाई, नई दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात डिजिटल डेस्कनई दिल्ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी तथा भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने आज नई दिल्ली में पार्टी के नव नियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस अवसर पर दोनों नेताओं ने नितिन नबीन को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उन्हें पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मुलाकात के दौरान संगठनात्मक विषयों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई। इस मुलाकात को झारखंड सहित संगठनात्मक स्तर पर पार्टी को और मजबूत करने की दिशा […]

राज्यसभा में चुनाव सुधार पर डॉ. प्रदीप वर्मा ने रखे अहम विचार, कहा—11 वर्षों से लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत कर रही मोदी सरकार डिजिटल डेस्कनई दिल्ली। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने आज राज्यसभा में चुनाव सुधार पर चल रही चर्चा में भाग लिया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का विस्तार से उल्लेख किया।

डॉ. वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पिछले 11 वर्षों से लोकतांत्रिक मूल्यों की सुरक्षा और सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव सुधार की प्रक्रिया लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करती है और मतदाता सूची का पुनरीक्षण उसी तरह आवश्यक है, जैसे घरों […]

ओबीसी छात्रवृत्ति व 15वें वित्त आयोग की राशि को लेकर हेमंत सरकार पर जिम्मेदारी तय, बाबूलाल मरांडी का आरोप डिजिटल डेस्करांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने ओबीसी छात्रों की लंबित छात्रवृत्ति और 15वें वित्त आयोग की केंद्रीय बकाया राशि को लेकर हेमंत सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उनके नेतृत्व में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक तथा केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ललन सिंह से मुलाकात कर झारखंड से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।

प्रतिनिधिमंडल में कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद आदित्य साहू, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश शामिल थे। वहीं, केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ललन सिंह से मुलाकात के दौरान झारखंड की पंचायती राज मंत्री दीपिका सिंह पांडे भी उपस्थित रहीं। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में बाबूलाल मरांडी ने कहा […]