दिव्यांगजन को मिला व्हीलचेयर, जताया आभार

पाकुड़िया बाल विकास परियोजना कार्यालय पाकुड़िया के तत्वावधान में बुधवार को दिव्यांगजन के बीच व्हीलचेयर का वितरण किया गया। इस दौरान गोद्रोशोल गांव की दिव्यांग अनिता किस्कु को व्हीलचेयर प्रदान की गई। व्हीलचेयर पाकर लाभुक ने सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। पर्यवेक्षिका मनीता मुर्मू ने बताया कि दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का […]

परिवार कल्याण दिवस पर 96 आदर्श दंपतियों को उपहार स्वरूप घरेलू सामग्री का वितरण

पाकुड़िया : परिवार कल्याण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलगापाड़ा एवं प्रखंड के 11 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के तहत कुल 96 आदर्श दंपतियों को गिफ्ट के तौर पर घरेलू आवश्यक सामग्री देकर प्रोत्साहित किया गया। […]

लिट्टीपाड़ा-हिरणपुर मुख्य सड़क पर दो बाइक की टक्कर, दो गंभीर रूप से घायल

लिट्टीपाड़ा लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के जोबोडीह के समीप शुक्रवार को लिट्टीपाड़ा-हिरणपुर मुख्य सड़क पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिरणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी श्रवण मंडल मोटरसाइकिल से लिट्टीपाड़ा की ओर आ रहे थे। उसी दौरान गोहांडा गांव निवासी […]

पाकुड़ शहर में चोरी की घटना का एक और खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

पाकुड नगरपाकुड़ शहर के कोल स्थित आनंद मोहन शाह के घर में हुई चोरी की घटना में नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 7625 के तहत दर्ज मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज […]

हिरणपुर के बजरंगबली मंदिर मवेशी हाट में आज से शुरू हो रहा पाँच दिवसीय राम कथा का आयोजन

हिरणपुर संवाददाता हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत बजरंगबली मंदिर मवेशी हाट में चल रहे रामनवमी मेले के अवसर पर आज से पाँच दिवसीय संगीतमय राम कथा का भव्य आयोजन शुरू हो रहा है। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। आयोजन समिति के अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि राम कथा का […]

हल्की बारिश ने खोली नगर पंचायत की पोल, अन्नपूर्णा कॉलोनी में नाली की स्थिति बदहाल

पाकुड़ नगर / एम जयसवाल पाकुड़ नगर पंचायत अंतर्गत अन्नपूर्णा कॉलोनी, तातीपाडा क्षेत्र में हल्की बारिश ने ही स्वच्छता व्यवस्था की पोल खोल दी है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था के अभाव में क्षेत्र की नालियां ओवरफ्लो कर गईं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर फैल गया और स्थानीय निवासियों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हाल […]

राज्यसभा सांसद महुआ माजी और सोमवित माजी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवम कल्पना सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की

सौरभ रायसंथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता रांची:राज्यसभा सांसद डॉ० महुआ माजी के स्वस्थ होने पर रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन से मुलाकात किया। मौके पर उनके बड़े बेटे सोमवित माजी मुख्य रूप से मौजूद रहे। 26 फरवरी के दिन राज्यसभा सांसद महुआ […]

मिहिजाम में महावीर जयंती पर श्रद्धा और संयम का संदेश दिया गया, मंत्री इरफान अंसारी के प्रतिनिधि अजहरुद्दीन मौजूद रहे

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता रांची: महावीर जयंती का त्यौहार झारखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की अनुपस्थिति में, उनके प्रतिनिधि के रूप में अजहरुद्दीन मिहिजाम पहुंचे। मिहिजाम स्थित जैन मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुजनों से उन्होंने भेंट की और महावीर जयंती की शुभकामनाएं दीं। इस पावन अवसर पर भगवान […]

उद्यमिता पंजीकरण सह जागरूकता शिविर का आयोजन

20 लोगों ने कराया पंजीकरण साहिबगंज। जिला उद्योग केंद्र परिसर स्थित सभागार में बुधवार को उद्यमिता पंजीकरण सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन एलडीएम सुधीर कुमार, जिला उद्योग केंद्र जीएम रविन्द्र दास, उद्योग विभाग के ईओडीबी मैनेजर चंद्रशेखर शर्मा, जेएसएलपीएस डीपीएम मतीन तारिक, ईस्टर्न चैंबर ऑफ कॉमर्स के जिला अध्यक्ष सहित अन्य […]

चौकीदार नियुक्ति के लिए शारीरिक जांच व दौड़ जारी

तीसरे दिन 237 अभ्यर्थियों में 22 अनुपस्थित, 132 अभ्यर्थी सफल साहिबगंज। चौकीदार नियुक्ति प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच एवं दौड़ दिन सिद्धो कान्हू स्टेडियम में जारी है। ज्ञात हो किचौकीदार भर्ती परीक्षा- 2024 विज्ञापन संख्या -01/24 की लिखित परीक्षा 19 जनवरी को ली गई थी। लिखित परीक्षा में कुल […]