भूमाफिया कर रहे जमीन पर कब्जा

न्याय के लिए भटक रहे रैयत संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता हजारीबाग : चुरचू प्रखंड के स्थित चीचीकला में भू माफिया फर्जी कागजात के जरिए गैरमजरुआ और रैयतों की जमीन पर अवैध रूप स कब्जा कर रहे हैं। इतना ही नहीं उक्त जमीन का पेपर बनवाकर जमीन को बेच देते है। खुले तौर पर कार्य भी […]
अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित, दो को मिली नियुक्ति की स्वीकृति

उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक पाकुड़समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में सोमवार को जिला अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मनीष कुमार ने की। बैठक में मृतक कर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति देने संबंधी प्रस्तावों पर विचार किया गया। बैठक में रोहित हाजरा को […]
हल्की बारिश में ही सड़कों पर बहने लगा नाली का गंदा पानी, वार्ड संख्या 3 के लोग परेशान

पाकुड़ संवाददाता पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 3 में हल्की बारिश के बाद ही नाली का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगता है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी के साथ कीड़े-मकोड़े घरों में घुस रहे हैं, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ गया […]
झामुमो नेताओं पर अवैध उगाही और आदिवासी जमीन कब्जा करने का आरोप : बीजेपी

पाकुड़ नगर । भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने सोमवार को जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में चूर झामुमो का चाल, चरित्र और चेहरा अब जनता के सामने उजागर हो चुका है। पाण्डेय ने आरोप लगाया कि […]
पाकुड़िया में सिवाय टीबी को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में सोमवार को सिवाय टीबी को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मंजर आलम ने की। प्रशिक्षण में सीएचओ मौसमी खातून और एआरएम सुशांत दुबे ने सिवाय टीबी और एसएचआई की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं, जिला पीपीएम कोऑर्डिनेटर ने […]
नेशनल लोक अदालत के तहत पाकुड़ में चला टिकट जांच अभियान, 110 यात्री पकड़े गए, ₹13,035 का जुर्माना वसूला

पाकुड़ नगर पाकुड़ जिला में आगामी 10 मई को नेशनल लोक अदालत के तहत प्रथम श्रेणी के न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल कुमार के नेतृत्व में कोर्ट कैप का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, मुख्य टिकट निरीक्षक अखिलेश चौबे तथा रामपुरहाट से आए विशेष टिकट प्रशिक्षण दल […]
खबर का असर

पाकुड़िया सागातटोला में शुद्ध पेयजल के लिए हाहाकार, खबर छपने पर पदाधिकारी ने लिया संज्ञान दो चापाकल हुई ठीक लेकिन अबभी शुद्ध पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण संथाल हूल एक्सप्रेस पाकुड़िया संवाददाता / संतोष कुमार साहा पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय से लगभग 7 किलोमीटर दूर बासेतकुंडी पंचायत अंतर्गत धवाडंगाल गांव के सागातटोला में शुद्ध पेयजल […]
मुर्गाडांगा निवासी के खाते से हुई फर्जी निकासी, पीड़ित ने थाने में दी शिकायत

हिरणपुर (संवाददाता) हिरणपुर थाना क्षेत्र के मुर्गाडांगा गांव निवासी मिठुन मंडल के बैंक खाते से फर्जी तरीके से राशि की निकासी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ने मंगलवार को हिरणपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मिठुन मंडल ने बताया कि उनका खाता हिरणपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा […]
7 मई को शाम 7 बजे बजेगा सायरन, झारखंड के कई जिलों में होगा ब्लैकआउट: युद्ध जैसी स्थिति से निपटने की तैयारी में जुटा प्रशासन

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क रांची। देश की सुरक्षा तैयारियों को लेकर केंद्र सरकार एक बार फिर सतर्क और सक्रिय हो गई है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले और पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाया है। 7 मई को शाम 7 बजे देशभर के 259 जिलों में एक […]
रांची मे कांग्रेस का संविधान बचाओ रैली आज
संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क राँची रांची में आज कांग्रेस पार्टी की “संविधान बचाओ रैली” का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पार्टी के शीर्ष नेता और कार्यकर्ता भाग लेंगे। यह रैली आज, 6 मई को पुराना विधानसभा मैदान में सुबह 11 बजे से शुरू होगी, जिसका मुख्य उद्देश्य देश के संविधान की रक्षा और उसके […]