सरना धर्म कोड को मान्यता दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने राजभवन के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया

झारखंड में सरना धर्म कोड को मान्यता दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को राजभवन के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन राज्य भर से आए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति में आयोजित किया गया। धरना की अध्यक्षता झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो […]

जदयू ने कहा कांग्रेस का राज भवन घेराव सिर्फ दिखावा

राँची जनता दल यूनाइटेड (जदयू) द्वारा झारखंड प्रदेश में कांग्रेस के हालिया राज भवन घेराव पर कड़ी प्रतिक्रिया दी गई है। प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने एक प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि कांग्रेस का यह प्रदर्शन केवल एक दिखावा है। सागर कुमार ने बताया कि 1871 से 1951 तक के जनगणना प्रपत्र में आदिवासियों […]

रिम्स में दवा संकट पर सख्त हुए निदेशक, निर्देशों की अनदेखी पर अफसरों और क्लर्कों का रुकेगा वेतन

रांची संवाददाता / मनोज प्रसाद राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) में दवाओं की किल्लत के बीच अब प्रबंधन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। रिम्स निदेशक प्रो. डॉ. राजकुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि क्रय प्रक्रिया से जुड़ी फाइलों को अनावश्यक रूप से रोकने वाले अधिकारियों और […]

वट सावित्री पर सुहागिनों ने की पूजा, पति की लंबी उम्र की कामना

वट वृक्ष की परिक्रमा कर निभाई परंपरा हिरणपुर (पाकुड़) : ज्येष्ठ अमावस्या के अवसर पर सोमवार को प्रखंड के विभिन्न गांवों में सुहागिनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ वट सावित्री व्रत किया। बरगद के पेड़ के नीचे पूजा-अर्चना कर महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। सुहागिनें पारंपरिक वस्त्र […]

पाकुड़ में भीड़ के द्वारा महिला का उठक बैठक करवाते शोशल मीडिया मे वीडियो वायरल

पाकुड़ संवाददाता पाकुड़ जिले के हरिनडंगा बाजार में एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें उसे और एक लड़की को उठक बैठक करते हुए देखा जा सकता है। घटना का समय दोपहर लगभग 3:30 बजे का है, जब महिला बाजार जा रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला का पर्स […]

डीपीआरओ ने कुंजबोना पंचायत सचिवालय का किया औचक निरीक्षण

ज्ञान केंद्र संचालन में लापरवाही पर दिए निर्देश लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) : जिला पंचायत राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू ने सोमवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड के कुंजबोना पंचायत सचिवालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सचिवालय खुला पाया गया एवं मुखिया, पंचायत सचिव, जेई व भीएलई उपस्थित थे। डीपीआरओ ने सचिवालय में रखे पंजियों, पंचायत सुदृढ़ीकरण योजना, […]

शहरग्राम चौक पर बालू लदा ट्रैक्टर पलटा, आवागमन कुछ देर रहा बाधित

ट्रैक्टर चालक की बाल-बाल बची जान महेशपुर (पाकुड़) : महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक पर सोमवार को एक बालू लदा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के कारण कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर महेशपुर से शहरग्राम होते हुए पाकुड़ की ओर जा रहा था। इसी […]

पाकुड़िया पुलिस ने संदिग्ध अवस्था मे पेड़ से लटका शव किया बरामद

मामला हत्या या आत्महत्या दोनो एंगल से पुलिस कर रही जांच संथाल हूल एक्सप्रेस पाकुड़िया संवाददाता पाकुड़िया थाना क्षेत्र के राजदाहा से फुलझिझरी मुख्य पीडबल्यूडी सड़क स्थित सीहलीबोना गांव के विमला देहरी के आंगन में लगा एक पेड़ पर संदेहास्पद स्थिति में फंदे से लटकता हुआ एक व्यक्ति का शव पाकुड़िया पुलिस ने सोमवार को […]

विधायक निसात आलम ने किया झिकरहाटी पूर्वी पंचायत का दौरा

पाकुड़ नगर पाकुड़ विधायक निसात आलम ने सोमवार को झिकरहाटी पूर्वी पंचायत के इस्लामपुर, सकरघाट व कांकरबोना गांव का दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने स्वास्थ्य, बिजली, पानी व सड़क सहित कई समस्याएं रखीं। महिलाओं ने मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना, राशन कार्ड में नाम जोड़ने और आबुआ आवास योजना से वंचित रहने की शिकायत की। […]

एनएच सड़क निर्माण को लेकर सीमांकन में अंतर, प्रशासन ने कराया पुनः निरीक्षण

हिरणपुर (संथाल हूल एक्सप्रेस): हिरणपुर धरमपुर मोड़ से पाकुड़ तक प्रस्तावित एनएच सड़क निर्माण को लेकर भू-अर्जन और सीमांकन में अंतर की शिकायत पर जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। रैयतों द्वारा दी गई शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को जिला अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन के नेतृत्व में सीमांकन का पुनः निरीक्षण […]