रांची में अक्टूबर में आदिवासी महा दरबार, चंपाई सोरेन का ऐलान

रांची। राजधानी रांची स्थित रिम्स-2 के बगल में अक्टूबर महीने में आदिवासी महा दरबार आयोजित किया जाएगा। इसकी घोषणा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता चंपाई सोरेन ने की है। चंपाई सोरेन ने कहा कि इस महा दरबार का उद्देश्य सरकार की आदिवासी विरोधी नीतियों को उजागर करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत […]

छात्र संघ चुनाव पर भ्रम दूर, उच्च शिक्षा मंत्री ने किया स्पष्टिकरण

रांची। झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने छात्र संघ चुनाव को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों का सख़्त खंडन किया है। उन्होंने कहा कि कुछ समाचार माध्यमों में यह भ्रामक ख़बर प्रकाशित की गई थी कि राज्य में छात्र संघ का चुनाव वोटिंग से नहीं होगा। मंत्री ने इसे पूरी तरह असत्य […]

शादी, दुबई, 25 लाख और फिर दूसरी शादी

गोड्डा के युवक पर नेपाल की महिला ने लगाए गंभीर आरोप गोड्डा। ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां नेपाल की रहने वाली एक महिला ने झारखंड के युवक पर शादी के नाम पर धोखाधड़ी, शारीरिक शोषण और 25 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना में […]

अडानी पावर प्लांट को लेकर सरकार ने बनाई जांच कमेटी

रांची। अडानी पावर प्लांट को जमीन आवंटन और अन्य रियायतों में बरती गई अनियमितताओं की जांच के लिए झारखंड सरकार ने उच्च स्तरीय कमेटी का गठन कर दिया है। इस कमेटी की अध्यक्षता मुख्य सचिव करेंगे, जबकि आठ अन्य विभागीय सचिव इसमें सदस्य होंगे।सदन में इसकी जानकारी कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने […]

गुमला में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, चैनपुर ब्लॉक के प्रधान सहायक 20 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

गुमला। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने गुमला जिले में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। चैनपुर ब्लॉक कार्यालय के प्रधान सहायक राजकुमार साहनी को 20 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, सेवानिवृत्त कर्मी धनंजय प्रसाद ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी कि भविष्य निधि की राशि […]

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफिजुल हसन की तबीयत बिगड़ी, पारस अस्पताल में भर्ती

रांची। झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफिजुल हसन की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें गुरुवार देर शाम रांची के पारस एचईसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। फिलहाल मंत्री आईसीयू में चिकित्सकों की देखरेख में हैं और उनका उपचार जारी […]

मानसून सत्र का अंतिम दिन हंगामेदार, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का अंतिम दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया। शुक्रवार को कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष और सत्ता पक्ष के विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक और नारेबाजी शुरू हो गई। विश्वविद्यालय विधेयक और सूर्या हांसदा मामले को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।विपक्ष लगातार सूर्या हांसदा से जुड़े मुद्दे […]

रातू रोड फ्लाइओवर पर ऑटो चालकों की मनमानी से जाम, हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

रांची। राजधानी रांची का रातू रोड फ्लाइओवर शुरू हुए अभी दो महीने ही हुए हैं, लेकिन ऑटो चालकों की अव्यवस्थित पार्किंग और परिचालन ने इसे जाम का नया केंद्र बना दिया है। लगातार मिल रही शिकायतों और मीडिया रिपोर्ट्स पर झारखंड हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामले को जनहित याचिका में तब्दील कर दिया […]

JSSC CGL घोटाले की जांच अब नई SIT को सौंपी गई, DGP ने किया टीम का गठन

रांची। जेएसएससी सीजीएल परीक्षा घोटाले की जांच अब विशेष जांच दल (SIT) करेगी। डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर नई टीम का गठन किया गया है। इस SIT का नेतृत्व झारखंड जगुआर के आईजी अनूप बिरथरे करेंगे। टीम में सीआईडी के डीआईजी चंदन कुमार झा और स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (SCRB) के डीआईजी वाई.एस. रमेश […]

सदर अस्पताल की लापरवाही से बच्चों को चढ़ा संक्रमित खून, HIV और हेपेटाइटिस-C से पीड़ित; हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान

रांची। झारखंड की राजधानी से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां रांची सदर अस्पताल में इलाज के दौरान थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को संक्रमित खून चढ़ा दिए जाने का आरोप लगा है। इस लापरवाही के कारण कई बच्चे एचआईवी और कुछ बच्चे हेपेटाइटिस-सी से संक्रमित हो गए। अब इस मामले पर झारखंड हाईकोर्ट ने […]