झारखंड ने मनाया राज्य गठन के 25 वर्ष, मोरहाबादी में भव्य उत्सव

रांची, 15 नवंबर 2025:।आज झारखंड राज्य ने अपने गठन के 25 वर्ष पूरे कर ऐतिहासिक पड़ाव हासिल किया है। 15 नवंबर 2000 को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के दिन बिहार से अलग होकर अस्तित्व में आए इस राज्य ने आज ढाई दशक की विकास यात्रा पूरी की। इस खास मौके पर राजधानी रांची के … Read more

झारखंड हाईकोर्ट का ऐतिहासिक सिल्वर जुबली समारोह आज, भावी CJI सूर्यकांत रहेंगे मुख्य अतिथि

रांची, 15 नवंबर, 2025। झारखंड हाईकोर्ट आज अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर एक ऐतिहासिक सिल्वर जुबली समारोह का आयोजन कर रहा है। इस शानदार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के भावी मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत होंगे। भव्य आयोजन की तैयारी धुर्वा स्थित हाईकोर्ट परिसर में सुबह 11:30 बजे मुख्य कार्यक्रम की … Read more

आतंकवाद के आरोप में बड़ी कार्रवाई: NMC ने चार डॉक्टरों का पंजीकरण रद्द किया

नई दिल्ली, 15 नवंबर 2025,। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने आतंकवाद से जुड़े मामले में चार डॉक्टरों का भारतीय चिकित्सा पंजी (IMR/NMR) से नाम हटाने का बड़ा फैसला लिया है। यह कार्रवाई 14 नवंबर 2025 को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत दर्ज एक प्राथमिकी (FIR) के आधार पर की गई है। इन डॉक्टरों … Read more

जनजातीय गौरव दिवस: पीएम मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा को 150वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 15 नवंबर 2025। आज जनजातीय गौरव दिवस के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा को उनकी 150वीं जयंती पर शत-शत नमन किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए गए संदेश में पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए … Read more

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर कोकर में श्रद्धांजलि समारोह

रांची, 15 नवंबर। झारखंड के कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पर शनिवार को उनकी 150वीं जयंती के अवसर पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम राज्य के 25वें स्थापना दिवस के साथ ही ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और … Read more

झारखंड स्थापना दिवस: रांची में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर हाई-एलर्ट तैयारियां

रांची, 15 नवंबर। झारखंड के 25वें राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मोरहाबादी मैदान में आयोजित हो रहे मुख्य कार्यक्रमों को लेकर शुक्रवार को व्यापक सुरक्षा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के नेतृत्व में संयुक्त निरीक्षण के दौरान सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के विस्तृत इंतजाम किए गए। इस दौरान … Read more

सांसद सुखदेव भगत का दावा: “इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार, एग्जिट पोल पर नहीं है भरोसा”

लोहरदगा,। बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के बाद लोहरदगा से कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने एग्जिट पोल के नतीजों को “सत्ताधारी दलों को खुश करने का प्रोपेगैंडा” बताया। सांसद भगत ने कहा, “मुझे एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं है, मैं एग्जैक्ट पोल पर विश्वास … Read more

गिरिडीह पुलिस की बड़ी सफलता, जामताड़ा के साइबर सरगना समेत पांच ठग गिरफ्तार

गिरिडीह । गिरिडीह जिले की साइबर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जामताड़ा के मुख्य सरगना सहित पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह फर्जी ऐप के जरिए लोगों को ठगता था। पुलिस को प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से सूचना मिली थी कि बगरा रेलवे ओवरब्रिज के पास साइबर ठग सक्रिय हैं। … Read more

#रांची: भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच की टिकट दरें जारी, 1200 से 12,000 रुपये तक होंगे दाम

रांची, 13 नवंबर। जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में 30 नवंबर को होने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मैच के टिकटों की दरें घोषित कर दी गई हैं। टिकटों की कीमत 1200 रुपये से लेकर 12,000 रुपये तक रखी गई है। जेएससीए प्रबंधन के अनुसार, ईस्ट और वेस्ट हिल एरिया के टिकट 1200 रुपये … Read more

दिल्ली धमाके के घायलों से मिले पीएम मोदी, न्याय का दिया आश्वासन

नई दिल्ली, 12 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल का दौरा किया और लाल किला क्षेत्र में हुए विस्फोट में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। पीएम मोदी ने घायलों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस घटना के … Read more