#कोडरमा: बाइक गिरने से मासूम की मौत, पूरे परिवार में शोक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोडरमा, 08 नवंबर। कोडरमा थाना क्षेत्र के कमेडीह गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें चार वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई।

मृतक बच्चे की पहचान प्रताप कुमार के रूप में हुई है, जो संजय यादव का इकलौता बेटा था। परिवार के सदस्यों के अनुसार, प्रताप घर पर खड़ी मोटरसाइकिल पर खेल रहा था, तभी अचानक बाइक उसके ऊपर गिर गई।

हादसे में बच्चे के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे तुरंत सदर अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दुर्घटना से पूरे परिवार और गांव में गहरा शोक छा गया है।

Leave a Comment

और पढ़ें