रांची, 08 नवंबर। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2024 के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। आयोग ने परीक्षा में 15 नए एलाइड विषय शामिल किए हैं और आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।
अब आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 दिसंबर 2025 (रात 11:45 बजे तक) और परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि 2 दिसंबर 2025 (शाम 5 बजे तक) निर्धारित की गई है। उम्मीदवार 3 से 5 दिसंबर के बीच आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।
नए शामिल किए गए प्रमुख विषय:
· लाइफ साइंस के तहत बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी
· इतिहास के तहत आर्कियोलॉजी (पुरातत्व)
· लेबर एंड सोशल वेलफेयर के तहत रूरल डेवलपमेंट
· होम साइंस के तहत क्लोदिंग एंड न्यूट्रिशन
· फिजिकल साइंस के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स साइंस
आयोग के अनुसार, यह निर्णय अभ्यर्थियों को अधिक अवसर प्रदान करने और शैक्षणिक विविधता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया है।








