#रांची: भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच की तैयारियां जोरों पर, JSCA स्टेडियम में विशेष इंतजाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची।  झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में 30 नवंबर को होने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मैच की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।

JSCA अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव ने बताया कि स्टेडियम को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। पिच और आउटफील्ड की देखभाल लगातार की जा रही है ताकि दोनों टीमों को बेहतरीन खेल माहौल मिल सके।

इस बार दर्शकों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। खाने-पीने की वस्तुएं निर्धारित दरों पर उपलब्ध रहेंगी। ड्रेसिंग रूम को नया लुक दिया जा रहा है, जहाँ दोनों देशों की संस्कृति को दर्शाती पेंटिंग्स लगाई जा रही हैं।

मैच के सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन, JSCA और पुलिस विभाग के बीच समन्वय बैठकें जारी हैं। दोनों टीमों के ठहरने की व्यवस्था रेडिशन ब्लू होटल में की गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें