चिकित्सक के सोशल मीडिया स्टेटस से दुमका में मचा हड़कंप, होटल पहुंची पुलिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस | दुमका समाचार



‘जहर खाने जा रहा हूं, बचा लो’ लिखकर किया पोस्ट; पुलिस और परिजनों ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति, सुरक्षा के मद्देनजर होटल में पुलिस तैनात



दुमका। झारखंड की उपराजधानी दुमका में एक चिकित्सक के सोशल मीडिया स्टेटस ने मंगलवार शाम अचानक सनसनी फैला दी। शहर के चर्चित सुरक्षा डायग्नोस्टिक सेंटर से जुड़े निजी चिकित्सक डॉ. मनीष भारती ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर कथित तौर पर ‘जहर खाने जा रहा हूं, बचा लो’ संदेश पोस्ट किया। इस संदेश के सामने आते ही उनके परिचितों, शुभचिंतकों और परिजनों में चिंता फैल गई।

जानकारी के अनुसार, डॉ. मनीष भारती पुलिस लाइन के समीप स्थित होटल हैरिटेज के कमरा नंबर 108 में ठहरे हुए थे। उनके स्टेटस की जानकारी मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता जतीन कुमार ने तत्काल उनके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन और नगर थाना पुलिस आनन-फानन में होटल पहुंचे।

पुलिस और परिजनों ने संभाली स्थिति

मौके पर पहुंची पुलिस ने चिकित्सक से बातचीत कर स्थिति समझने का प्रयास किया। बताया जाता है कि उस समय चिकित्सक नशे की हालत में थे और सवालों का स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे थे। पुलिस एहतियात के तौर पर एंबुलेंस भी लेकर पहुंची थी। परिजनों ने भी उन्हें समझाने-बुझाने का प्रयास किया।

पारिवारिक विवाद की चर्चा, वजह स्पष्ट नहीं

प्रारंभिक सूचनाओं में इस घटनाक्रम के पीछे पारिवारिक विवाद की चर्चा सामने आई है, हालांकि इसकी वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, चिकित्सक द्वारा किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन किए जाने की भी तत्काल पुष्टि नहीं हुई थी।

नगर थाना प्रभारी प्रियंका आनंद के अनुसार, चिकित्सक को समझा-बुझा दिया गया है और फिलहाल कोई समस्या नहीं है। एहतियातन होटल में पुलिस की तैनाती भी की गई।

संवेदनशीलता और मानसिक स्वास्थ्य पर भी सवाल

यह घटना एक बार फिर बताती है कि सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति की ओर से संकट का संकेत देने वाले संदेश को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। ऐसे संदेशों पर तत्काल परिजनों, पुलिस और स्वास्थ्य सेवाओं को सक्रिय होना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें