JMM ने भाजपा से पूछा- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा कब? पेपर लीक को लेकर सियासी बयानबाजी तेज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पेपर लीक मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन और दोषियों को जल्द सजा दिलाने की घोषणा के बाद झारखंड की राजनीति में इस मुद्दे को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने प्रधानमंत्री के बयान को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने और मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाएगा। उन्होंने इसे युवाओं के भविष्य की रक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता बताया।

JMM ने रिट्वीट कर भाजपा और केंद्र पर साधा निशाना

अमर बाउरी की पोस्ट को रिट्वीट करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। पार्टी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की जवाबदेही पर सवाल उठाते हुए पूछा कि “धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा कब?” साथ ही JMM ने छात्रों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाया और पूछा कि “छात्रों पर बर्बरता करने वाली दिल्ली पुलिस पर कार्रवाई कब?”

JMM के इस बयान के बाद पेपर लीक के मुद्दे पर झारखंड में सियासी टकराव और तेज होने के आसार हैं। एक ओर भाजपा इसे युवाओं के हित में केंद्र सरकार की कार्रवाई बता रही है, वहीं JMM केंद्रीय शिक्षा मंत्री की जवाबदेही और छात्रों के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें