रूस-यूक्रेन युद्ध पर 3 दिन के युद्धविराम का ऐलान, ट्रंप ने दी जानकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को लेकर बड़ा दावा करते हुए तीन दिन के युद्धविराम की घोषणा की जानकारी दी है। ट्रंप के अनुसार, 9 मई से 11 मई तक दोनों देशों के बीच सभी सैन्य गतिविधियों पर रोक रहेगी।

उन्होंने कहा कि इस दौरान रूस और यूक्रेन के बीच युद्धबंदियों की अदला-बदली भी की जाएगी, जिसमें दोनों पक्षों के करीब 1000-1000 सैनिक शामिल हो सकते हैं। ट्रंप ने बताया कि उन्होंने दोनों देशों से शांति बनाए रखने की अपील की थी, जिसके बाद यह अस्थायी युद्धविराम संभव हो पाया।

बताया जा रहा है कि यह युद्धविराम रूस के विक्ट्री डे समारोह के दौरान लागू रहेगा। गौरतलब है कि रूस हर वर्ष 9 मई को द्वितीय विश्व युद्ध में जीत की याद में विक्ट्री डे मनाता है।

हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस घोषणा को लेकर अभी आधिकारिक प्रतिक्रियाओं का इंतजार किया जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह युद्धविराम सफल रहता है तो भविष्य में स्थायी शांति वार्ता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हो सकती है।

और पढ़ें