झारखंड पुलिस में 4919 पदों पर भर्ती शुरू, युवाओं में उत्साह बढ़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस डेस्क

झारखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। राज्य सरकार ने झारखंड पुलिस में 4919 सिपाही के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। राज्य में कुल 9671 पद लंबे समय से खाली हैं, जिनमें से पहले चरण में 4919 पदों को भरा जाएगा। लगभग दो साल के इंतजार के बाद यह भर्ती प्रक्रिया फिर से शुरू हो रही है।

जानकारी के अनुसार 2023 में JSSC द्वारा नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया था, लेकिन बाद में सरकार ने विज्ञापन वापस लेते हुए उस भर्ती को रद्द कर दिया था। इसके बाद से हजारों उम्मीदवार नई भर्ती की घोषणा का इंतजार कर रहे थे। अब सरकार ने पुनः भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की हरी झंडी दे दी है, जिससे युवाओं में नई ऊर्जा और उम्मीद दिखाई दे रही है।

इस भर्ती के अंतर्गत कक्षपाल, होम गार्ड और उत्पाद सिपाही संयुक्त के पद भी भरे जाएंगे। चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा और अन्य पात्रता मानदंड शामिल होंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि झारखंड पुलिस में यह बहाली राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करेगी और बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करेगी।

राज्य के विभिन्न जिलों में पहले ही तैयारी कर रहे उम्मीदवारों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। भर्ती की विस्तृत अधिसूचना JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द जारी होने की संभावना है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट और आधिकारिक घोषणाओं पर नजर बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें