रांची में छठ महापर्व की धूम, कृत्रिम तालाबों और स्वच्छता विशेष इंतजाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची, 07 नवंबर। राजधानी रांची में लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियाँ पूरी तरह से पूर्ण हो गई हैं। रांची महानगर छठ पूजा समिति के अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने नहाय-खाय के अवसर पर सभी राज्यवासियों और देशवासियों को छठ महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

इस वर्ष की विशेषता यह है कि पहली बार छठ महोत्सव से पहले ही सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। आलोक कुमार दूबे ने बताया कि रांची महानगर छठ पूजा समिति ने जिला प्रशासन और नगर निगम के साथ मिलकर राजधानी के सभी जलाशयों, नदियों और तालाबों की स्वच्छता सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि कृत्रिम तालाबों का निर्माण भी कई स्थानों पर किया जा रहा है, ताकि जहाँ प्राकृतिक घाट उपलब्ध नहीं हैं, वहाँ श्रद्धालु सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में छठ का पर्व मना सकें।

समिति के अध्यक्ष ने कद्दू भात प्रसाद ग्रहण कर छठ व्रतियों का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव हमें सामूहिकता, स्वच्छता और एकता की सीख देता है। छठ महोत्सव केवल सूर्य उपासना का पर्व नहीं है, बल्कि यह हमें सामूहिक प्रयास और नदियों, जलाशयों के संरक्षण व पर्यावरण संवर्धन का संदेश भी देता है।

आलोक कुमार दूबे ने सभी लोगों से अपील की कि आस्था के इस पर्व को स्वच्छता, अनुशासन और समरसता के साथ मनाएं और सूर्य देव से प्रदेश में समृद्धि, सुख और शांति की कामना करें। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की तैयारियाँ इतनी व्यवस्थित हैं कि व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें