बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती अस्वस्थ, टीएमएच में भर्ती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जमशेदपुर। बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर मोहंती की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें शुक्रवार को जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल टीएमएच में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विधायक मोहंती को पेट और सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल प्रबंधन ने उनके इलाज के लिए दो सदस्यीय मेडिकल टीम गठित की है, जो लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इस घटना की सूचना मिलते ही झारखंड मुक्ति मोर्चा झामुमो के कई नेता अस्पताल पहुंचे और विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी ली। हालांकि, अभी तक अस्पताल प्रशासन की ओर से उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। विधायक समीर मोहंती के स्वास्थ्य में सुधार की कामना करते हुए उनके समर्थक और सहयोगी अस्पताल में उपस्थित हैं। चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य संबंधी जांचों में व्यस्त है और शीघ्र ही आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें