बिहार चुनाव-2025

बिहार में बनेगी एनडीए की सरकार : मनीष जायसवाल

हजारीबाग सांसद को मिली मधेपुरा लोकसभा की 6 विधानसभाओं की जिम्मेदारी

सांसद मनीष जायसवाल ने सहरसा और मधेपुरा में शुरू किया सघन बैठकों का दौर

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनीष जायसवाल को बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के लिए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले छह विधानसभा क्षेत्रों का प्रभारी नियुक्त किया है। सांसद मनीष जायसवाल को आलमनगर, बिहारीगंज, मधेपुरा, सोनवर्षा, सहरसा और महिषी विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए के लिए चुनावी कार्यभार संभालने की जिम्मेदारी मिली है। सांसद मनीष जायसवाल मंगलवार को ही अपने प्रभार क्षेत्र के लिए कूच कर गए। उन्होंने सहरसा और मधेपुरा के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आगामी चुनाव के लिए विशेष मंथन किया और चुनावी रणनीति बनाकर एनडीए के पक्ष में जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया है। प्रभार संभालने के बाद हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने सघन बैठकों का दौर शुरू कर दिया। सबसे पहले उन्होंने सहरसा भाजपा जिला कार्यालय में संगठन के नेताओं के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने उर्मिला कुंज, सरयुग चौक, उदाकिशुनगंज, मधेपुरा स्थित बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर पुस्तकालय में संघ के सम्मेलन में भाग लिया। चुनावी गतिविधियों को तेज करने के लिए उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा, मधेपुरा के जिला अध्यक्ष अजीत कुमार के आवास पर संगठन के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ भी विशेष बैठक की। इस दौरान उन्होंने जनता से जुड़कर एनडीए के पक्ष में कार्य करने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की। सांसद मनीष जायसवाल ने इस दौरान सहरसा भाजपा जिला अध्यक्ष साजन शर्मा, मधेपुरा भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक कुमार यादव सहित स्थानीय संगठन से जुड़े कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इनमें विनोद सरदार, विवेकानंद सिंह, अरुण मंडल, अजीत कुमार, इंदु शेखर, आशीष गुप्ता के साथ-साथ संघ, एबीवीपी और अन्य संगठनों के प्रबुद्ध जन शामिल थे। अपने प्रभार क्षेत्र में चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि निश्चित रूप से बिहार में एनडीए की ही सरकार बनेगी। जनता का रुझान स्पष्ट रूप से दिख रहा है।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment