नवनियुक्त जिला कांग्रेस के अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल का किया गया अभिनंदन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निवर्तमान जिला कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव को दी गई बिदाई

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में जिल कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ तथा माला पहना कर अभिनन्दन किया गया। वहीं जिला कांग्रेस कमिटी के निवर्तमान अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव को सम्मान के साथ विदाई दी गई। इस अवसर पर कार्यकताओं को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना है। जिला, प्रखंड, पंचायत तथा बुथ स्तर पर कार्यकर्ता तथा वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ मिलकर संगठन को गतिशील बनाएगें। पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही संगठन के रीढ़ होते होते कार्यकर्ता के बल पर हम चुनाव जीतते हैं। झारखण्ड आन्दोलन के अग्रणी नेता पूर्व सांसद टेकलाल महतो को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। संचालन जिला मीडिया अध्यक्ष निसार ने किया जबकी धन्यवाद ज्ञापन अल्पसंख्यक अध्यक्ष साजिद अली खान ने किया। वक्ताओं मे सदर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह बरही विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी अरूण साहू प्रदेश सचिव बिनोद सिंह, शशि मोहन सिंह, रेणू कुमारी, बेबी देवी, अनिल उपाध्याय नगर अध्यक्ष परवेज अहमद, इकबाल रजा ने अपने बातों को रखा। मौके पर लाल बिहारी सिंह, कुलदीप तिवारी, अकील अहमद, साजिद हुसैन, सुनिल ओझा, अर्जुन सिंह, शशिभूषण सिंह, विरेन्द्र कुमार सिंह, अजय गुप्ता, सुनिल सिंह राठौर, निजामुद्दीन अंसारी, शारदा रंजन दुबे, कैलाश पति देव, सुनिल अग्रवाल, लखराज सिंह, कृष्ण कुमार यादव, सरयू यादव, मकसूद आलम, राम सेवक सोनी, ललितेश्वर प्रसाद चौधरी, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, सलीम, रजा, अफरोज आलम, तारिक रजा, दिलीप कुमार रवि, कोमल कुमारी, पूनम यादव, संगीता कुशवाहा, संजय यादव, शिव नंदन साहू, विजय कुमार सिंह, मनोज मोदी, राजीव कुमार मेहता, जावेद इकबाल, रीतलाल मंडल, रविन्द्र प्रताप सिंह, जयप्रकाश यादव, बाबर अंसारी, सदरूल होदा, रघु जायसवाल सेवादल के मनोज कुमार ठाकुर, राम अनुज सिंह, रंजीत यादव, भैया असीम कुमार, मोहम्मद वारिस, सुनैना दुबे, मुस्ताक अंसारी, अरूण कुमार चौधरी, मोहम्मद रब्बानी, सैयद अशरफ अली, बाबु खान, मनोज मेहता, गुलाम शाबिर उर्फ बबलू, सुरेन्द्र कुमार सिंह, अनिल कुमार भुईंया, प्रखंड अध्यक्षों में अजीत कुमार सिंह, नरसिंह प्रजापति, गोवर्धन गंझू, सत्यनारायण प्रसाद, अब्बास अंसारी, गौतम कुमार मेहता, बैजू गलहोत, अब्दुल मनान वारसी, मोहम्मद नौशाद आलम, विजय कुमार, रविन्द्र गुप्ता, सुरेश महतो, प्रदीप मंडल, अजय यादव मंच मोर्चा अध्यक्षों में अभिषेक राज, गुड्डु सिंह, मुकेश पासवान, संजय कुमार दास, ज्ञानी प्रसाद मेहता,चोलेश्वर महतो, महादेव प्रसाद, अरूण कुमार के अतिरिक्त सैंकड़ो कांग्रेसी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें