ईश्वर ही विवाह के पूर्ण आनंद का स्रोत: महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद

रांची: रांची महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद फातिमा की माता काथलिक चर्च हुलहुंडू पहुंचे जहां उन्होंने आर्चबिशप हाउस में कार्यरत एक कर्मचारी के पुत्र संदीप एक्का एवं हुलहुंडू पल्ली के दीप शिखा कुजूर को विवाह का आशीर्वाद दिया।.आर्चबिशप हाऊस में कार्यरत सिसिलिया एक्का के सुपुत्र संदीप एक्का एवं हुलहुंडू पल्ली की दीप शिखा कुजूर का विवाह आज फातिमा की माता काथलिक चर्च हुलहुंडू में सम्पन्न हुआ। इस शुभावसर पर महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद हुलहुंडू पहुंचे एवं विवाह संस्कार की धर्मविधि पूरी की तथा नवदंपति को आशीर्वाद प्रदान किया।
इसके पूर्व महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने विवाह में बंध जाने की इच्छा रखने वाले इस जोड़े को कलीसिया के नाम पर स्वागत किया एवं विवाह के लिए आमंत्रित कर जुलूस करते हुए गिरजे में प्रवेश किया। महाधर्माध्यक्ष ने अपने धर्मोपदेश में कहा कि “काथलिक कलीसिया में विवाह सिर्फ सामाजिक दस्तूर नहीं बल्कि यह उससे बढ़कर क्योंकि विवाह में ईश्वर भी शामिल हैं। इसीकरण विवाह संस्कार का पूर्ण आनंद ईश्वर से ही प्राप्त हो सकता है।” उन्होंने बाइबिल में काना के विवाह का हवाला देते हुए कहा कि प्रभु ने जिस प्रकार काना के विवाह में किसी भी प्रकार कमी नहीं होने दीं उसी प्रकार दंपती का जीवन ईश्वर ही सुखमय बनाते हैं। धर्मोपदेश के बाद महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने नव जोड़े को विवाह की इच्छा के बारे में पूछताछ किया। नव वर एवं वधु के सहमति व्यक्त करने पर विवाह संस्कार की धर्मविधि पूरी की। महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने इस नवदम्पत्ति को शुभकामनाएं एवं बधाईयां देते हुए एक छोटी भेंट उपहार स्वरूप प्रदान किया।
संदीप एक्का एवं दीप शिखा कुजूर के विवाह संस्कार के अवसर पर रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद, फाo सुशील बेक, फाo अंजलूस एक्का, फाo निखिल मिंज, फाo वाल्टर पिलन किस्पोट्टा, महाधर्माध्यक्ष के सचिव फाo असीम मिंज, माता पिता, रिश्तेदार और शुभचिंतक शामिल रहे।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment