2 अक्टूबर से लापता मुखिया को पुलिस ने रांची से किया सकुशल बरामद, पुछताछ जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची :गोमिया बोकारो पुलिस ने गोमिया से 2 अक्टूबर से लापता मुखिया सपना कुमारी को ढूंढ निकाला है। रांची पुलिस की सहायता से बोकारो पुलिस ने उन्‍हें रांची से बरामद किया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है। जानकारी हो कि बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत पलिहारी गुरुडीह पंचायत की मुखिया सपना कुमारी पुरे प्रदेश में सबसे कम उम्र की मुखिया मानी जाती हैं। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी को लेकर गोमिया थाना में लिखित आवेदन दिया था।ज्ञात हो कि मुखिया सपना बीते 2 अक्टूबर को पंचायत सचिवालय में गांधी जयंती कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे घर लौटीं, लेकिन थोड़ी देर बाद दोबारा घर से निकलीं और फिर वापस नहीं लौटीं थी।वही इस मामले में पुलिस फिलहाल कुछ भी जानकारी देने से परहेज कर रही है। शायद कुछ कानूनी मजबूरियां हो सकती है। मगर इस मामले के पुलिस द्वारा उद्भेदन के बाद ही पुरा घटना क्रम सामने आ पायेगा। क्षेत्र के लोगो मे भी इस बात को जानने की उत्सुकता है कि मुखिया क्यो बिना परिजन को बताये घर से रांची चली गई दुसरा अहम सवाल वे किसके साथ गई आदि प्रश्न उठना लाजमी है मगर फिलवक्त कोई भी बात कहना गलत और जल्दबाजी होगी जब तक मामले की पुरी छानबीन और पुलिस का प्रेस कांफ्रेंस ना हो जाये। मगर दुसरी तरफ यह संतोषजनक बात है कि पुलिस की तत्परता के कारण मुखिया को सकुशल लाया गया।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment

और पढ़ें