वक़्फ़ मामले में सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम निर्णय न्यायिक व्यस्था की बड़ी जीत और बीजेपी के मुंह पर तमाचा: हुसैन खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची: वक्फ कानून के कई प्रावधानों पर सुप्रीम कोर्ट के द्वारा अंतरिम रोक लगाने से संबंधित निर्णय के बाद राजनीतिक पार्टियों के ज़रिए बयान बाज़ी का दौर शुरू हो गया है। रांची महानगर अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष हुसैन खान ने इसे लोकतांत्रिक और संवैधानिक व्यवस्था की जीत क़रार देते हुए कहा कि इस फैसले से वक़्फ़ सम्पत्ति हड़पने की केंद्र सरकार की मंशा को ज़बरदस्त धक्का लगा है।
बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम निर्णय के अनुसार अब कलेक्टर को प्रॉपर्टी विवाद पर निर्णय लेने का अधिकार नहीं होगा,हालांकि यह रोक तब तक के लिए है, जब तक कि संशोधन की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अंतिम निर्णय नहीं हो जाता। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह की बेंच ने इस मामले में अंतरिम राहत पर फैसला सुनाया। कोर्ट ने यह स्पष्ट किया कि कानून के कुछ धाराओं पर अंतरिम संरक्षण जरूरी है। कांग्रेस नेता हुसैन खान ने आगे कहा कि अब भी समय है कि बीजेपी धर्म आधारित राजनीति से बाज़ आए और देश के विकास, देश की जनता की खुशहाली समेत अन्य जनहित के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करे वरना वह दिन दूर नहीं कि जनता बीजेपी को उनकी पुरानी स्थिति में पहुंचाने से संकोच नहीं करेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें