झारखण्ड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ के बैनर तले जेएसएलपीएस कर्मचारियों के लंबित माँगो को लेकर कार्यक्रम का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता।

राँची: झारखण्ड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ के बैनर तले रांची में झारखण्ड राज्य के सभी चौबीसों जिले के संघ पदाधिकारीगण शामिल होकर जेएसएलपीएस कर्मचारियों के लंबित माँगो तथा प्रबंधक के उदासीन रवैयों पर रोष प्रकट किया। कार्यक्रम का नेतृत्व झारखण्ड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रंजन दुबे एवं मुख्य संरक्षक नवीन चौधरी ने किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेश रंजन दुबे ने कहा कि जेएसएलपीएस कर्मियों के माँग एवं आंदोलन के साथ महासंघ हमेशा खड़ा है। उन्होंने बताया कि सांगठनिक कार्य पद्धति राज्य एवं केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियां के खिलाफ हमारी लड़ाईं ज़ारी रहेगी। मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जेएसएलपीएस एवं राज्य सरकार को आंदोलन की चेतावनी देते हुए इसकी तैयारी के लिए विभिन्न जिलों से अपील किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान
सभी जिलों से आये संघ प्रतिनिधियों ने माँग एवं समस्याओं तथा विभाग एवं सरकार की उदासीनता को रेखांकित करते हुए संघ के राज्य स्तरीय समिति का पुनर्गठन किया। पूनर्गठन में राज्य अध्यक्ष शिव कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष नवीन कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष रूबी देवी और मो यासीन आलम, महासचिव मो ताहिर, राज्य सचिव राजपति महतो, संयुक्त सचिव अशोक महली, राज्य कोषाध्यक्ष धनोती कुमारी, राज्य मीडिया प्रभारी अंशुमान कुमार साहा, सह मीडिया प्रभारी पीयूष रंजन, कानूनी सलाहकार समिति में श्यामकांत सिंह, विनय कुमार राणा, शाहिद इकबाल, विनय कुमार, उदित नारायण, निरोद सैमुएल मड़की, विजय राम को चयनित किया गया। इस दौरान नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने शिव कुमार सिंह कार्यक्रम के माध्यम से जेएसएलपीएस पलाश कर्मचारियों की लंबित मांगें को लेकर आंदोलन करने की बात कहा। उन्होंने बताया कि जेएसएलपीएस को सोसाईटी एक्ट से हटा कर सभी कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, एनएमएमयूएचआर मॉडल को हु-ब-हु अविलम्ब किया जाने, स्तर-07 और स्तर -08 के कर्मचारियों को आंतरिक पदोन्नति का लाभ देने, प्रतिवर्ष स्वतः 10℅ वार्षिक बढ़ोतरी करने, स्तर 07 और स्तर 08 के कर्मचारियों को गृह जिले के नजदीकी प्रखंडों में पदस्थापित किया जाने की मांग है। इस पर राज्य एवं केन्द्र सरकार को मांग पुरी करने होगी। मांग पुरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर संताल परगना से टिंकू कुमार मंडल, पलामू से अखिलेश कुमार सिंह, दक्षिण छोटानागपुर से अशोक लाल घंजु, कोल्हान से मंजेश कुमार, उत्तरी छोटानागपुर से अमरदीप कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें