पत्रकार सुरेंद्र गुप्ता पर हमला निंदनीय, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई: देवानंद सिन्हा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश इकाई के पदाधिकारी की आपात बैठक धुर्वा स्थित केंद्रीय कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष देवानंद सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में लातेहार के बालूमाथ में पत्रकार सुरेंद्र गुप्ता पर हुए हमले की निंदा की गई। एसोसिएशन ने घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए दोषियों पर शीघ्र और सख्त कार्रवाई की मांग की।
इससे पूर्व इस संबंध में प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के नाम उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सैय्यद रियाज अहमद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन को ठोस कदम उठाने होंगे ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।
डीडीसी ने घटना की निंदा करते हुए भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पत्रकार हमेशा सक्रिय रहकर समाज को सच्चाई से अवगत कराते हैं और जिला प्रशासन इस तरह की घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।

वहीं, इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की राष्ट्रीय सचिव मधु सिन्हा ने कहा कि झारखंड में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाना जरूरी है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। प्रदेश अध्यक्ष देवानंद सिन्हा ने भी चिंता जताते हुए कहा कि राज्य में पत्रकारों पर हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की स्वतंत्रता पर चोट है।

प्रदेश सचिव विजय दत्त पिंटू ने कहा कि पत्रकार समाज का वह आईना हैं, जो जनता को सच्चाई दिखाते हैं। उन्होंने झारखंड सरकार से उक्त घटना के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार भगवान तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार नवल किशोर सिंह, रफी समी, विपिन कुमार सिंह, मुन्ना कापरी, सुजित कुमार सिन्हा, आतिफ खान, काजल मेहता, समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें