गैंग्स ऑफ वासेपुर फेम गैंगस्टर फहीम खान की बिगड़ी तबीयत, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जमशेदपुर । गैंग्स ऑफ वासेपुर फेम गैंगस्टर फहीम खान की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद शुक्रवार को उसे घाघीडीह केंद्रीय कारा से कड़ी सुरक्षा के बीच एमजीएम अस्पताल लाया गया। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि स्वास्थ्य संबंधी शिकायत के बाद जेल प्रशासन ने तत्काल उसे अस्पताल भेजने का निर्णय लिया।

अस्पताल में कड़ी सुरक्षा

फहीम खान के अस्पताल पहुंचते ही सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल को अस्पताल परिसर में तैनात किया गया है। फहीम खान फिलहाल घाघीडीह केंद्रीय कारा में सजा काट रहा है। डॉक्टरों की टीम उसकी हालत पर लगातार नजर रखे हुए है और इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें