आधी रात ट्रक भर दस्तावेज क्यों हटाए गए?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

एसीबी पर बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप, सीएम को चेताया

रांची । झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार और एसीबी पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि मंगलवार की रात उत्पाद विभाग से एसीबी ने ट्रक भरकर दस्तावेज गुपचुप तरीके से हटा दिए। मरांडी ने इसे संदिग्ध बताते हुए कहा, “यह कोई सामान्य प्रक्रिया नहीं थी, बल्कि पूरी तरह से गुप्त और संदिग्ध परिस्थितियों में की गई कार्रवाई थी। आश्चर्य की बात यह है कि यह कार्रवाई अवैध रूप से पद पर बैठे डीजीपी की निगरानी में हुई।”

उठाए बड़े सवाल

मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को संबोधित करते हुए कई सवाल खड़े किए आखिरकार आधी रात को ही दस्तावेज क्यों हटाए गए? क्या यह कार्रवाई कुछ अधिकारियों और राजनीतिक सरगनाओं को बचाने के लिए की गई है? क्या भ्रष्टाचार और घोटालों के सबूतों को मिटाने की कोशिश की जा रही है? उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस कदम से आने वाले समय में ED या CBI की जांच से पहले साक्ष्यों को नष्ट करने की तैयारी की जा रही है।

मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग

मरांडी ने मुख्यमंत्री से अपील की कि वे इस मामले का संज्ञान लें और यह सुनिश्चित करें कि राज्य के हितों के खिलाफ कोई साक्ष्य नष्ट न हो। उन्होंने कहा कि जनता को यह जानने का हक है कि किसके इशारे पर सबूत हटाए गए और इससे किसे बचाने की कोशिश हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें