झारखंड में फिर बारिश, 7 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची : झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने शुक्रवार से भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही राज्य के रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पलामू और गढ़वा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं और वज्रपात का खतरा बना रहेगा। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पिछले 24 घंटे में हुई बारिश

पाकुड़ : 42.2 मिमी

रांची : 27.2 मिमी

हजारीबाग : 20 मिमी

विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून के सक्रिय रहने से राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। इससे जहां किसानों को राहत मिलेगी, वहीं निचले इलाकों में जलभराव की समस्या भी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें