क्षेत्र-कार्य कर लौटे विभावि के भूगर्भ विज्ञान के विद्यार्थी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

हजारीबाग : सरिया और बगोदर के समृद्ध भू-वैज्ञानिक क्षेत्र से कराया गया परिचित: डॉ एच एन सिन्हा। स्नातकोत्तर भूगर्भ विज्ञान विभाग के सत्र 2023-25 के विद्यार्थियों के द्वारा 27 अगस्त को बगोदर सरिया क्षेत्र में फील्ड वर्क का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त फील्ड वर्क का संचालन विज्ञान संकाय के संकाय अध्यक्ष सह विभगाध्यक्ष डॉ एच एन सिन्हा के दिशा-निर्देश में किया गया। इस दौरान विभागीय शिक्षक भैया अनुपम एवं माइंस एंड जियोलॉजी विभाग से कुणाल कौशल एवं विवेकानंद झा उपस्थित थे। इन लोगों ने फील्ड वर्क की विशेषताएं एवं जानकारी विद्यार्थियों से साझा किया। इस क्षेत्र में तीन विभिन्न विषय पर स्पॉट अवलोकन की गई। इस क्षेत्र में छोटानागपुर ग्रेनाइट, एंफीबोलाइट जैसे खनिज एवं एपीडोट, फेलस्पर, अभ्रक तथा क्वॉरट्स जैसे कई तरह के एंफीबोल समूह के मिनरल्स से छात्र परिचित हुए। कालांतरित पत्थर एवं टेकटोनिक्स के विषय भी छात्रों को बताया गया। उपरोक्त जानकारी देते हुए विभाग अध्यक्ष डॉ एच एन सिन्हा ने बताया कि यह फील्ड वर्क कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा द्वारा उपलब्ध कराई गई राशि के परिणाम स्वरुप ही ससमय आयोजित हो सका। उन्होंने बताया कि अगले चरण के फील्ड वर्क का आयोजन 29 अगस्त एवं 1 सितंबर को घाटो, रामगढ़ एवं बोकारो के भू-वैज्ञानिक क्षेत्र में करने की योजना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें