हजारीबाग को बीसीसीआई की कूच बिहार ट्रॉफी की मेजबानी, झारखंड-केरल आमने-सामने

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हजारीबाग । क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह गर्व का क्षण है। पहली बार हजारीबाग को बीसीसीआई के प्रतिष्ठित कूच बिहार ट्रॉफी की मेजबानी मिली है। झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के मानद सचिव सौरभ तिवारी ने पत्र जारी कर इसकी पुष्टि की है। यह मैच 8 से 11 दिसंबर 2025 के बीच संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम, हजारीबाग में झारखंड और केरल के बीच खेला जाएगा।जेएससीए के अनुसार, बीसीसीआई ने झारखंड में क्रिकेट टूर्नामेंटों के उच्च मानकों की सराहना करते हुए 2025-26 सीजन के लिए कुल 77 मैचों की मेजबानी का जिम्मा सौंपा है। इनमें से पहला मैच हजारीबाग को मिला है। स्टेडियम प्रबंधन से कहा गया है कि पिच, आउटफील्ड, साइड स्क्रीन, पिच कवर, रोलर, खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम और अन्य सुविधाएं मैच से 15 दिन पहले तक पूरी तरह तैयार कर ली जाएं। इस अवसर को लेकर हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सह सांसद मनीष जायसवाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह लंबे समय से संजोया गया सपना पूरा होने जैसा है। उन्होंने संघ के पूर्व सचिव स्व. संजय सिंह को याद किया और कहा कि उनकी मेहनत और दृष्टि का परिणाम है कि आज यह स्टेडियम बीसीसीआई के मैच की मेजबानी करने जा रहा है। संघ के सचिव बंटी तिवारी ने बताया कि तैयारियां तेज़ी से शुरू कर दी गई हैं। बीते 17 जुलाई को बीसीसीआई की निरीक्षण टीम ने स्टेडियम को मैच के लिए सक्षम माना था। हजारीबाग में यह आयोजन न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर का अनुभव देगा बल्कि जिले का नाम भी क्रिकेट के नक्शे पर और अधिक चमकाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें