दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज छात्रावास में गणेश उत्सव का भव्य आयोजन संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विकास मिश्र दिल्ली
भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता एवं प्रथम पूज्य देवता है- प्रो वी रवि प्राचार्य, श्री वेंकटेश्वर कॉलेज

दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस में स्थिति श्री वेंकटेश्वर कॉलेज के छात्रावास श्री बाला जी एवं श्री पद्मावती हॉस्टल में पिछले 12 वर्षों से गणेश उत्सव का आयोजन छात्रों के द्वारा किया जाता रहा है। इसी क्रम में इस बार भी हॉस्टल के छात्रों ने कॉलेज के ऑडिटोरियम के मुख्य हाल में भगवान श्री गणेश जी की भव्य प्रतिमा की स्थापना करके शुद्ध मंत्रोच्चार द्वारा आंध्रा भवन के पंडित के सहयोग से पूजा अर्चना विधिवत तरीके से सम्पन्न की गई।मुख्य जजमान के रूप में प्राचार्य और छात्रावास अधीक्षक की सहमति से छात्रावास के बहन कर्मठ छात्र,सौरव माजी,वायुपुरी,आराध्या पांडेय,आकांक्षा यादव एवं मौली कुमारी शामिल हुए।पूजा स्थल को बहुत अच्छे तरीके से छात्रों द्वारा सजाया गया।सजावट में पी संजय,सक्षम दुबे,दीपांशु वसूजा,तनुश्री, मान्या गोयल, वैशाली ऐरी,श्रद्धा चौरसिया आदि छात्रों ने महती भूमिका निभाई। पूरे पूजा की तस्वीरें सचिन ने क्लिक की।सभी छात्रों ने छात्रावास अधीक्षिका डॉ पी देवकी, अधीक्षक प्रो एम के शुक्ला,केयरटेकर,आर भुवनेश्वरी,और विकास मिश्र के संयोजन एवं मार्गदर्शन में सभी पूजा के कार्यक्रम को बहुत अच्छे से आयोजित किया।पूजा में स्टाफ क्वार्टर के सभी शिक्षक सपरिवार एवं नॉन टीचिंग स्टाफ के सभी कर्मचारी सपरिवार शामिल हुए।भक्तिमय माहौल में गणेश भगवान की पूजा अर्चना संपन्न हुई।मेस कॉन्ट्रैक्टर रमेश कुमार ने प्रसादम में मोदक और काले चने का प्रसाद सभी भक्तों को वितरित किया।अंत में गणेश भगवान की प्रतिमा को जयकारों के साथ अधीक्षक प्रो वी रवि,प्राचार्य,अधीक्षक प्रो एम के शुक्ला, डॉ पी देवकी,विकास मिश्र और सभी छात्रों की उपस्थिति में विसर्जित किया। अंत में प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण किया और प्रभु श्री गणेश से अगले वर्ष पुनः आने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें