100 एकड़ भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में 9 सितंबर तक कार्रवाई होगी – दीपक बिरुआ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रांची । धनबाद के बाघमारा अंचल के दरिदा और लेदिडुमर गांव की करीब 100 एकड़ भूमि पर अवैध कब्जे का मामला अब गंभीरता से लिया जा रहा है। इस मुद्दे को जदयू विधायक सरयू राय ने सदन में गैर-सरकारी संकल्प के माध्यम से उठाया। राय ने कहा कि दोनों गांवों में रैयतों और सरकार की जमीन पर ऊँची चहारदीवारी खड़ी कर अवैध कब्जे की कोशिश की गई है। उन्होंने मांग की कि सरकार कब्जाधारियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करे, चहारदीवारी को ध्वस्त कर भूमि को मुक्त कराए ताकि किसान अपनी जमीन पर खेती कर सकें। साथ ही, उन्होंने प्रशासनिक लापरवाही पर भी कड़ा सवाल उठाते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की। इस पर जवाब देते हुए विभागीय मंत्री दीपक बिरुआ ने सदन में कहा कि सरकार ने इस मामले में कार्रवाई का संकल्प लिया है और 9 सितंबर तक आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मंत्री ने आश्वासन दिया कि भूमि को कब्जा मुक्त करने और दोषियों पर कार्रवाई की प्रक्रिया तय समय सीमा में पूरी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें