बगोदर में ट्रेलर में लगी आग, चालक सुरक्षित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गिरिडीह । जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के गोपालडीह के पास नेशनल हाईवे-19 पर बीते दिन गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया। हाईवे पर तेज़ रफ्तार से जा रहे एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने सतर्कता दिखाते हुए ट्रेलर को तुरंत रोक दिया और बाहर निकल आया, जिससे उसकी जान बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रेलर बीच सड़क पर धधकने लगा। ट्रेलर पर चावल की बड़ी खेप लदी थी, जिसे पानीपत से कोलकाता ले जाया जा रहा था। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन ट्रेलर का इंजन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। आग लगने की वजह से हाईवे के एक लेन पर लंबे समय तक यातायात बाधित रहा। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें