मदरसे में 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत, आत्महत्या की आशंका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गोड्डा। जिले के महागामा थाना क्षेत्र स्थित कस्बा गांव के उम्मूल मोमिन जामिया आयशा लिल बनात मदरसे में एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान बिहार के सनोखर थाना क्षेत्र के कुशाहा गांव निवासी 14 वर्षीय अमनुर खातून के रूप में की गई है।

सुबह करीब 9 बजे छात्रा की बड़ी मामी सालीफान खातून को घटना की सूचना दी गई। जब वे मदरसे पहुँचीं तो बच्ची को बिस्तर पर मृत अवस्था में पाया। सालीफान खातून ने बताया कि अन्य छात्राओं के अनुसार रात 10 बजे तक सब कुछ सामान्य था और इसके बाद सभी सोने चले गए। रात के दौरान क्या हुआ, इसकी किसी को जानकारी नहीं है।

घटना की सूचना मिलते ही महागामा एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद और थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुँचे। शुरू में परिजन पोस्टमार्टम के लिए राज़ी नहीं थे, लेकिन पुलिस की समझाइश के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेजा गया।

एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें