रांची: झामुमो रांची जिला समिति द्वारा दिशाेम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ हेतु रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में जलाभिषेक, फल-फूल, और दूध का वितरण किया गया। इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय प्रमुख रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर शिबू सोरेन जी के जल्दी स्वास्थ्य लाभ की मंगलकामना की।
विनोद कुमार पांडेय ने इस अवसर पर कहा, “आज सावन के सोमवार के दिन हम सभी लोग यहां उपस्थित हुए हैं और भगवान शंकर से प्रार्थना की है कि गुरुजी स्वस्थ होकर लौटें, ताकि हमें और झारखंडवासियों को उनका आशीर्वाद और स्नेह मिल सके।
इस कार्यक्रम में केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक मंडली सदस्य पवन जेडीया, केंद्रीय सदस्य अश्विनी शर्मा, एवं जिला संयोजक मंडली सदस्यों जैसे सोनू मुंडा, बीरू साहू, अरुण वर्मा, और विक्की यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में दीपक झा और विक्की यादव का विशेष योगदान रहा।
इस दौरान चंद्रवंशी दुर्गा मंदिर ट्रस्ट द्वारा पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडेय को बुके और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया, साथ ही ट्रस्ट के सामाजिक कार्यों की जानकारी दी गई। ट्रस्ट की ओर से बिंदुल वर्मा, अरुण वर्मा, सत्येंद्र वर्मा, आयुष राज वर्मा और अन्य सदस्य उपस्थित थे।
इस आयोजन ने न केवल शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के लिए सभी की एकजुटता को दर्शाया, बल्कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के समर्पण और श्रद्धा का भी प्रमाण पेश किया।”]









