Search
Close this search box.

पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय ने शिबू सोरेन का हाल जानने के लिए दिल्ही मे हेमंत सोरेन से की भेंट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली

भाजपा नेता और पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय ने हाल ही में दिल्ली के अपने प्रवास के दौरान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता शिबू सोरेन के बिगड़ते स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। पांडेय ने शिबू सोरेन के पुत्र और वर्तमान झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की, जिसमें उन्होंने अपने पिता की कुशलक्षेम का हाल जाना।

इस भेंट में हेमंत सोरेन ने बताया कि शिबू सोरेन के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। पांडेय ने इस सकारात्मक सूचना पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा, “मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह शीघ्र स्वस्थ होकर झारखंड प्रदेश की पुनः सेवा करें।”

यदुनाथ पांडेय ने शिबू सोरेन जैसे नेता के प्रति अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता और उनकी स्वास्थ्य स्थिति झारखंड के लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने साथ ही कहा कि शिबू सोरेन के नेतृत्व में झारखंड को संघर्ष के दिनों में जो दिशा मिली, उसकी याद हमेशा कायम रहेगी।

भेंट के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुये यदुनाथ पांडेय ने कहा कि “हमे उनके स्वास्थ्य की चिंता करनी चाहिए और एकजुट होकर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करनी चाहिए ईस्वर से प्रार्थना है कि गुरुजी जल्द स्वस्थ हो।”

इस प्रकार की मिलनसार और सहानुभूतिपूर्ण भेंट झारखंड की राजनीति में संबंधों और सहयोग की एक नई मिसाल पेश किया है।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment

और पढ़ें