अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस ने रांची कार्यालय में मनाया हूल दिवस, 1855 के संथाल विद्रोह की 170वीं वर्षगांठ पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष फिल्मोंन टोप्पो सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

रांची:अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस, झारखंड प्रदेश द्वारा सोमवार को रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में हूल दिवस मनाया गया। यह आयोजन 1855 के ऐतिहासिक संथाल विद्रोह की 170वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया गया, जिसमें देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सिद्धो-कान्हू और अन्य संथाल वीरों को श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष फिल्मोंन टोप्पो ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हूल आंदोलन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय है, जिसने आदिवासी समाज की वीरता, आत्मबलिदान और अस्मिता को उजागर किया। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आदिवासी विरासत और संघर्ष की इस गौरवगाथा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की अपील की।

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी शाह, प्रदेश सचिव दयानंद प्रसाद सिंह, रांची जिला अध्यक्ष जय प्रकाश साहू, खगेश महतो, नीतीश कुमार, निर्मल कुजूर, उदय भान सिंह, विक्रम आदित्य सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment