राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का हालचाल जाना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

नई दिल्ली/रांची:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार को नई दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल पहुंचीं, जहां उन्होंने राज्यसभा सांसद और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का हालचाल जाना।

राष्ट्रपति ने अस्पताल में शिबू सोरेन के झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य तथा उपचार से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने शिबू सोरेन के शीघ्र और पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना की। अस्पताल प्रशासन से भी उन्होंने इलाज की प्रगति के बारे में जानकारी ली।

ज्ञात हो शिबू सोरेन बीते कुछ दिनों से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के चलते गंगा राम अस्पताल में भर्ती हैं, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

Bishwjit Tiwari
Author: Bishwjit Tiwari

Leave a Comment

और पढ़ें