प्रदेश भाजपा कार्यालय रांची में सोमवार को यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की विकसित भारत का अमृत काल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल के उपलक्ष्य में भाजपा की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हुई। उक्त बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने किया। वहीं मंच संचालन मोर्चा के महामंत्री अर्जुन सिंह व धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री अजय मुंडा द्वारा की गई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष झारखंड आदरणीय बाबूलाल मरांडी जी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री माननीय श्री कर्मवीर सिंह जी शामिल हुए। मोर्चा के साथियों को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी जी ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 11 साल में किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। तथा पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को पूरा करने के लिए निर्देशित किया। और कहा कि झारखंड सरकार द्वारा किसानों को जो सुविधा मिलनी चाहिए वो नहीं मिल पा रहा है। अभी तक किसानों को धान का क्रय मूल्य हेमंत सोरेन सरकार द्वारा नहीं मिल पाया है। जिससे किसान हताश व निराश हैं।
संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह जी ने मोर्चा के साथियों को संबोधित करते हुए मोदी जी के द्वारा 11 साल में किए गए कार्यों को बताते हुए मोर्चा के कार्यक्रमों की समीक्षा की तथा आगामी कार्यक्रमों को पूरा करने के लिए तैयारी में लग जाने की बात कही। वहीं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू जी ने कहा कि कांग्रेस की मनमोहन सिंह सरकार की तुलना में मोदी जी 11 साल में किसानों के लिए बजट में 5 गुना की बढ़ोतरी हुई है। हाल के दिनों में मोदी सरकार द्वारा किसानों के हित में खरीफ फसलों की एमएसपी MSP में वृद्धि कर किसानों को बहुत बड़ी राहत दी है जिससे किसान काफी उत्साहित हुए हैं। मोर्चा के साथियों को पार्टी द्वारा कार्यक्रमों को सही से पूरा किया जाए इन सब बातों से संबंधित चर्चा की। वहीं झारखंड सरकार की झूठे वादे और निकम्मीपन को जनता के सामने उजागर करने की बात कही। बैठक को मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य सह त्रिपुरा प्रभारी अशोक सिंह ने भी संबोधित करते हुए उत्साहवर्धन किया। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष , विक्रांत उपाध्याय, रंजय भारती,अरविंद सिंह खुराना, राजेश कुशवाहा, रीता प्रसाद, प्रदेश मंत्री मनमीत अकेला, प्रभात रंजन, विनोद ठाकुर, कोषाध्यक्ष टोनी जैन, कार्यालय मंत्री अजय दुबे, सह कार्यालय मंत्री सुरेंद्र नाथ, मीडिया प्रभारी , सुनील कुमार सिंह, मोर्चा के कार्यक्रम समन्वयक प्रदेश प्रभारी अवधेश दुबे, आईटी सेल प्रभारी टिंकू महतो सहित प्रमंडलीय प्रभारी, सभी प्रकोष्ठ के संयोजक एवं सहसंयोजक जिला प्रभारी तथा जिला अध्यक्ष शामिल रहे।
यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा सुनील कुमार सिंह ने दी।









