संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
दुमका : झारखंड प्रदेश जलसहिया यूनियन जिला दुमका के बैनर चले शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक सोरेन के निवास स्थान काठीकुड के समक्ष 2 घंटे का सांकेतिक धरना जिला अध्यक्ष रजनी मिर्धा के नेतृत्व में दिया गया। इस धरना कार्यक्रम में प्रमंडलीय संरक्षक विजय कुमार दास मुख्य रूप से उपस्थित धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजय कुमार दास ने कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा जल सहिया का बढ़ोतरी मानदेय का घोषणा किया था। परंतु 10 महीना बीत जाने के बाद भी लागू नहीं किया गया है जो दुख का विषय है। अपनी बात विधायक के माध्यम सरकार तक पहुंचने के लिए सांकेतिक धरना देकर मांग का समर्थन जल सहिया द्वारा किया गया। जिला अध्यक्ष रजनी मिर्धा धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी जो मांग है जायज है। सरकार को शीघ्र बढ़ोतरी मानदेय लागू करना चाहिए। कहा की समान काम समान वेतन 18 हजार मानेदय देने की मांग राज के मुख्यमंत्री से करती हूं। मौके पर निर्मला देवी, शीला देवी, सविता देवी, गुड़िया देवी, फुलींन मरांडी, कमल मीणा मुर्मू, संजू देवी, फूल कुमारी देवी आदि उपस्थित थे।
