Search
Close this search box.

पूर्व मंत्री इंद्रनाथ भगत की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया याद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में सयुंक्त बिहार के पूर्व मंत्री सह कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इंद्रनाथ भगत की जयंती उनके चित्र पर पुष्प अर्पित व माल्यार्पण कर मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष लखराज सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे एक कुशल राजनीतिज्ञ व समाज के सेवक थे। उन्होंने जाति और धर्म को कभी भी प्राथमिकता नही दी। अपने सेवाकाल में झारखंड के विकास के लिए सदा प्रत्यनशील रहे। मौके पर जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान वरिष्ठ कांग्रेसी राजू चौरसिया, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, दिलीप कुमार रवि, सदरूल होदा, विजय कुमार सिंह, अनिल कुमार भुईंया, मुस्ताक अंसारी, गोवर्धन विश्वकर्मा, अरूण कुमार, महेश पासवान, रोहन ठाकुर, बहादुर सागर आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें