क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च
सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं बकरीद : थाना प्रभारी
संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
हजारीबाग : दारू प्रखंड क्षेत्र में बकरीद त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो इसके लिए हजारीबाग पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार दारू पुलिस ने सदल बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला। दारू थाना प्रभारी सफीक खान ने बतलाया कि समाजिक समरसता के साथ बकरीद पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मने जिसकी तैयारी पूर्ण कर ली गयी है। क्षेत्र में शांतिपूर्ण व्यवस्था कायम रहे इसके लिए दारू पुलिस ने दारू प्रखंड के जबरा एवं भटभीगा मे फ्लैग मार्च कर शांति व्यवस्था कायम करने की अपील की। सब इंस्पेक्टर मदन मुंडा ने दारू प्रखंड क्षेत्र में बकरीद का त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। कहा कि क्षेत्र में त्योहार को लेकर सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किया गया है। यदि किसी प्रकार की शरारती तत्वों के द्वारा अफवाह फैलाई गई, तो उन्हे बक्शा नही जायगा। मौके पर दारू थाना प्रभारी सफीक खान, सब इंस्पेक्टर मदन मुंडा ने कहा कि दारू प्रखंड क्षेत्र में बकरीद का त्योहार सौहार्दपूर्ण तरीके से लोग मनाये। शांतिपूर्ण व्यवस्था कायम करने में प्रशासन को सहयोग करे।
