संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
रांची:प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शोभा चक्रवर्ती का निधन हो गया है। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं और एक स्थानीय अस्पताल में उनका इलाज जारी था। उन्होंने 85 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।
डॉ. चक्रवर्ती की गिनती राँची समेत पूरे झारखंड में स्त्री रोग चिकित्सा के क्षेत्र की अग्रणी विशेषज्ञों में होती थी। उनका चिकित्सा के प्रति समर्पण और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता उन्हें बेहद लोकप्रिय बनाती थी। उनके निधन से चिकित्सा समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है।हाल ही में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अस्पताल जाकर डॉ. चक्रवर्ती का हालचाल जाना था, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वे न केवल चिकित्सा क्षेत्र में, बल्कि सामाजिक दृष्टिकोण से भी एक सम्मानित और प्रभावशाली व्यक्तित्व थीं।
डॉ. चक्रवर्ती के योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा। उनके निधन पर चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम जनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
