Search
Close this search box.

भाजपा लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर होगी संगोष्ठी, तैयारियों को लेकर कि बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पाकुड़ नगर

लोकमाता और पुण्यश्लोक की उपाधि से सम्मानित न्यायप्रिय शासिका अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में 29 मई को भाजपा द्वारा जिला संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी की तैयारियों को लेकर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने की।

जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर का जीवन आज भी शासन, सेवा और नारी सशक्तिकरण के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने न्याय की मिसाल पेश करते हुए अपने पुत्र को भी अन्यायपूर्ण आचरण के लिए दंडित किया था। ऐसे महान व्यक्तित्व की जयंती पर भाजपा द्वारा अपर्णा मार्केट कॉम्प्लेक्स में शाम 4:00 बजे संगोष्ठी का आयोजन किया गया है।

इस कार्यक्रम में महगामा के पूर्व विधायक अशोक भगत मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन और कार्यों को जन-जन तक पहुँचाना है।

बैठक में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह, जिला महामंत्री रूपेश भगत, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, नगर अध्यक्ष सोहन मंडल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक साह, पूर्व प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक, पूर्व जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, पूर्व जिला मंत्री सपन दुबे, नगर मंत्री प्राची चौधरी सहित रतन भगत, दुलाल सिंह, पवन भगत, जीतू सिंह, सादेकुल आलम, सूरज भगत और राजू ठाकुर उपस्थित थे।

कार्यक्रम को लेकर सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं और इसे सफल बनाने हेतु सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की गई।

Leave a Comment

और पढ़ें