संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता
तालझारी।
वट सावित्री को लेकर ताल़झारी प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न गांवों व मुहल्लों में सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री उत्साह व हर्सोल्लास से मनाया। इस क्रम में महिलाओं ने पास के वट पेड़ में धागा बांध व मंदिरों में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा अर्चना कर पति की लंबी उम्र का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान मंदिरों में सुहागिनों की भीड़ जुटी रही। रेलवे स्टेशन परिसर, रेलवे फाटक, लालमाटी, महाराजपुर, संकरीगली सहित अन्य क्षेत्रों में सुहागिनों ने विधि-विधान से वट सावित्री का पूजन किया। विवाहित महिलाओं ने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखा।
