ट्राइब फर्स्ट अभियान की प्रेस वार्ता में उठा नयी परंपराओं का खतरा
संथाल हूल एक्सप्रेस रांची डेस्क
ट्राइब फर्स्ट अभियान ने किया प्रेस वार्ता का आयोज झारखंड रांची के बैनर तले किया गया। इस अवसर पर आगामी “पहान सम्मान महासम्मेलन” की तैयारी की जानकारी दी गई, जो कि 8 जून 2025 को भुसुर फुटबॉल मैदान, नामकुम रांची में आयोजित होने जा रहा है।
मुख्य उद्देश्य:
इस महासम्मेलन का उद्देश्य आदिवासी/जनजातियों की रुढ़ी प्रथा, पूजा पद्धति, जन्म संस्कार, विवाह संस्कार, और मृत्यु संस्कार के विभिन्न पहलुओं को संरक्षित करना और उन्हें बनाए रखना है। वार्ता में यह बात विशेष रूप से उठाई गई कि वर्तमान समय में आदिवासी संस्कृति में विकृति उत्पन्न की जा रही है और नए परंपराओं को स्थापित किया जा रहा है, जिससे आदिवासी पहचान खतरे में है।
संचालन टोली:
इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए एक संचालन टोली का गठन किया गया है जिसमें प्रखंड टोली भी शामिल होगी। टोली में पहान पुजार महतो पइन भोरा कोटवार तथा अन्य सामाजिक और धार्मिक अगुवाओं को आमंत्रित किया जाएगा। रांची जिले के 18 प्रखंडों एवं आस-पड़ोस के जिलों से भी लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
उपस्थिति:
प्रेस वार्ता में आरती कुजूर, रितेश उरांव, संदीप उरांव, अंजलि लकड़ा, भीम मुंडा, विमल पहान, विश्वकर्मा पहान, सोमा उरांव, मेघा उरांव, मुकेश भगत, जगन्नाथ भगत, सोमानी पहनाइन, फागु मुंडा, सोनी हेमरोम, राजू उरांव, बबीता कुजूर, रवि प्रकाश उरांव, सनी उरांव, विकास उरांव और अन्य उपस्थित थे।
अंत









