बड़कागांव पुलिस ने एक को विधिवत गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में

संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता

हजारीबाग : बड़कागांव पुलिस ने वादी महेश महतो पिता स्व० बिगल महतो, साकिन-डाडीडीह, थाना पतरातु, जिला रामगढ़ के लिखित आवेदन के आधार पर बड़कागांव थाना काण्ड सं०- काण्ड संख्या-120/25, दिनांक-15.05.2025 धारा-1,03(1)/3(5) बी0एन0एस०के तहत प्रा०अभि० बालदेव महतो उम्र 35 वर्ष पिता स्व० माथा महतो. साकिन पंडरिया, थाना- बड़कागाँव, जिला हजारीबाग के द्वारा वादी के बेटी का हत्या कर कुँआ में डाल देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज किया गया था। अनुसंधान के क्रम में कांड के प्रा०अभि० बालदेव महतो उम्र 35 वर्ष पिता स्व० माथा महतो, साकिन पंडरिया, थाना- बड़कागाँव, जिला हजारीबाग को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 16.05.2025 को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Leave a Comment