रांची, झारखंड – रांची के होटलों और रेस्टोरेंटों में लगातार हो रहे तकनीकी सुधार के बीच, शहर के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट दा सेलर्स क्नॉट रेस्टोरेंट ने एक ऐतिहासिक पहल की है। बुधवार को, झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने रेस्टोरेंट में पहले सर्विस रोबोट एहोय बोट का उद्घाटन किया। यह रोबोट अब रांचीवासियों को भोजन परोसने, अतिथियों का स्वागत करने और टेबल सर्विस में सहयोग प्रदान करेगा।
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने इस अवसर पर कहा, “तकनीक का इस तरह का उपयोग रांची जैसे शहर के लिए गर्व की बात है। इससे ग्राहकों को एक बेहतर अनुभव मिलेगा।” मंत्री ने दोनों रोबोटों का नाम ‘पलाश’ और ‘महुआ’ रखा, जो स्थानीय संस्कृति को प्रतिबंधित करता है।
दा सेलर्स क्नॉट रेस्टोरेंट में इस नई तकनीक के माध्यम से ग्राहकों को अद्वितीय अनुभव देने का प्रयास किया गया है। इसे रांची का पहला रेस्टोरेंट बताया जा रहा है जहां इस प्रकार के सर्विस रोबोट नियमित रूप से काम करेंगे। यह न केवल ग्राहकों के लिए सुविधा प्रदान करेगा, बल्कि रेस्टोरेंट कर्मचारियों की कार्यक्षमता में भी सुधार करेगा।
वित्त मंत्री ने बताया कि वह अक्सर अपने परिवार के साथ इस रेस्टोरेंट में आते हैं और कहा, “यह नई पहल निस्संदेह सराहनीय है। इससे ग्राहकों को नई सुविधा और अनुभव मिलेगा।” यह कार्यकम रांची की तकनीकी प्रगति को दर्शाता है और दर्शाता है कि कैसे उद्योग, स्थानीय संस्कृति और आधुनिकता का संगम हो सकता है।