पाकुड़ नगर (संवाददाता)।
बुधवार को रामभक्त सेवा दल के झारखंड प्रदेश महामंत्री राम ठाकुर के नेतृत्व में शहर के छोटी अलीगंज क्षेत्र के पीछे मैदान में एक लावारिस मृत गौ माता का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से किया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम से उक्त स्थान पर गाय का शव पड़ा था, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने संगठन को दी थी।
राम ठाकुर ने कहा कि गौ माता सनातन धर्म में पूजनीय हैं और उनका सम्मान करना हर सनातनी का कर्तव्य है। उन्होंने अपील की कि गौ माता की मृत्यु पर उन्हें इधर-उधर न छोड़ा जाए, बल्कि संबंधित जानकारी तुरंत संगठन को दी जाए। इस अवसर पर जिला गौ सेवा प्रमुख अंकित भगत, विष्णु ठाकुर, माणिक राणा, दुलाल सिंह समेत दर्जनों सदस्य व स्थानीय लोग उपस्थित थे।
