पाकुड़िया (संवाददाता)।
जिला बाल संरक्षण इकाई पाकुड़ एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को पाकुड़िया कन्या उच्च विद्यालय की छात्राओं द्वारा बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता रैली निकाली गई। छात्राएं “बाल विवाह छोड़ो, गरीबी के कुचक्र को तोड़ो”, “कच्ची उम्र में मत करो विवाह, दोनों का जीवन होगा तबाह” जैसे नारों की तख्तियां लेकर मुख्य बाजार व पाकुड़िया गांव में भ्रमण करती नजर आईं। रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर पुनः विद्यालय में समाप्त हुई।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुजुला मुर्मू ने बताया कि बाल विवाह रोकथाम के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान छात्राओं को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे।
