Search
Close this search box.

पाकुड़ टाउन पुलिस की दबिश सें बदमाशों में हडकंम्प 8 गिरफ्तार, थानेदार प्रयास राज के नाम से कांप रहे अपराधी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हत्या की साजिश से लेकर दहेज उत्पीड़न तक 4 मामलों में 8 आरोपी गिरफ्तार ,

पाकुड़ ब्यूरो चीफ/ मनोज कुमार

पाकुड़ जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर टाउन व मुफस्सिल पुलिस ने कमर कस ली है। लगातार चल रहे छापेमारी अभियान के तहत मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हत्या की साजिश, जानलेवा हमला, सरकारी चावल की कालाबाजारी और दहेज उत्पीड़न जैसे चार अलग-अलग संगीन मामलों में कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।

हत्या की साजिश में तीन आरोपी गिरफ्तार—-
थाना कांड संख्या 23/2025 के तहत ग्राम ईलामी निवासी कौसारूल हक, सदीकुल आलम और साबीरूल शेख को गिरफ्तार किया गया है। इन पर हत्या की साजिश रचने और गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। वादी अली अहमद के आवेदन पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।

वादी पर जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार—
थाना कांड संख्या 244/2024 में कोर्ट में गवाही देकर लौट रहे वादी उस्मान अली पर चाकू से हमला करने के आरोप में सितेशनगर निवासी बानी इसराईल और नूर आलम को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर भारतीय न्याय संहिता की कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सरकारी चावल की कालाबाजारी का पर्दाफाश—-
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के प्रतिवेदन पर दर्ज कांड संख्या 107/2025 में मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) निवासी हैदर अली को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी टोटो वाहन में छह बोरे में लदा लगभग चार क्विंटल सरकारी चावल बंगाल ले जा रहा था। पुलिस ने मौके से चावल जब्त कर लिया है। नामजद डीलर मनीरूल हक की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।

दहेज उत्पीड़न मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार—-
थाना कांड संख्या 87/2025 में एक महिला की शिकायत पर चंद्रापाड़ा निवासी हाजिकुल शेख, जहाँनारा बीवी, अब्दुल शेख, समशेदा बीवी और साफिकुल शेख को गिरफ्तार किया गया है। इन पर दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा और मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम-2019 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस की सख्ती से अपराधियों में हड़कंप—–
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

क्या कहते है टाउन थानेदार— प्रयाग राज ने कहा कि आम जनता के लिए पाकुड़ पुलिस 24 घंटे तत्वपर है, टाउन के सभी लोगो की सुरक्षा व शांति स्थापित के लिए सदैव तैयार है , बदमाशो को कोई भी हाल में बर्दाश्त नही कि जाएगी ।

Leave a Comment

और पढ़ें