Search
Close this search box.

कांग्रेस की बैठक में संगठन निर्माण और संविधान बचाओ रैली पर चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लिट्टीपाड़ा

कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मुर्शीद आलम की अध्यक्षता में फूलपाहाड़ी स्थित आवासीय कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यवेक्षक मो. महबूब आलम और आदिवासी प्रोकोस्ट के जिलाध्यक्ष बुद्धिनाथ कोड़ा ने संगठन निर्माण पर विस्तृत चर्चा की। इसमें प्रखंड कमिटी, मण्डल कमिटी, पंचायत कमिटी और बूथ कमिटी के गठन पर विशेष ध्यान दिया गया।

इसके साथ ही, 6 मई को रांची में होने वाली संविधान बचाओ रैली के बारे में भी चर्चा की गई, जिसमें लिट्टीपाड़ा प्रखंड से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं के भाग लेने पर बल दिया गया। बैठक में प्रमुख रूप से अब्दुल रहीम, मुन्ना, बरियार मुर्मू, राइसीन मुर्मू, कोसार अंसारी, रफीक अंसारी, नोमान, ऑक्सर अंसारी, गोलाम अंसारी, सब्बीर आलम, सज्जाद, साहबजान अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें